रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। कई दिन से मौसम में सुधार नजर आ रहा है। दिन के समय अच्छी धूप निकल रही है। इस कारण आमजन को राहत मिली है। लेकिन ट्रेनों का संचालन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस, अमृतसर-टाटानगर, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, जम्मूतवी-तिरुपति, हमसफर एक्सप्रेस और कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली वीकली एक्सप्रेस ट्रेन रद की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

