रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। तहसील परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने प्री एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दस बीएलओ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इससे अन्य बीएलओ को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जेएम ने बताया कि सम्मानित होने वाली बीएलओ में संगेश ,पिंकी, गीता, पुष्पा आदि शामिल हैं। बताया कि एसआईआर में 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

