रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। नेशनल हाईवे से उल्हेड़ा, खेड़ा जट समेत कई गांवों को जोडऩे वाली सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। सालभर से भी ज्यादा समय से हाईवे से उल्हेड़ा माइनर पटरी मार्ग खस्ता हालत मे होने से करीब छ्ह से ज्यादा गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना प़ रहा था। नेशनल हाईवे से उल्हेड़ा माइनर किनारे करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क बनी हुई थी। यह मार्ग उल्हेड़ा, खेड़ा जट समेत यूपी के भी कई गांवो से जुड़ा हुआ है। लेकिन लंबे समय से यह मार्ग बेहद काफी बुरी हालत में पड़ा हुआ था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

