रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। शांतिभंग कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ओसामा निवासी ग्राम नौजली सहारनपुर वह सुबोध कुमार निवासी मुंडेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

