रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। भक्तोंवाली निवासी साहब सिंह द्वारा थाने में एक तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई व बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे। उसी समय ग्राम वीरपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी विनोद कुमार, बिट्टू सिंह, सैंटी कुमार, अंकित, कुशल पाल व सत्यवान हाथों में धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो सभी फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

