रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। मुण्डलाना में रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने तीन फायर किए थे। हमले में पीडि़त बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुण्डलाना निवासी बीरमपाल निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी को घर की गैलरी में सोया था। इसी दौरान संजय, कुलबीर तथा उनका भांजा सत्यम बाइक पर आए। उन्होंने अपनी बैग से हथियार निकालकर तीन फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां आए और आरोपियों को ललकारा। इस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

