रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से ठसका गांव में चलाए जा रहे मुर्गी पालन फार्म से नब्बे बोरे चिकन फीड चोरी हो गए। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पीडि़त महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लक्ष्मी स्वयं सहायता महिला समूह की महिलाओं ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव में ही किराए पर फार्म लिया हुआ है। फार्म पर 90 बोरे चिकन फीड रखे थे। गुरुवार की शाम फार्म पर काम करने वाले लोग वापस लौट गए थे। शुक्रवार की सुबह जब समूह की महिलाएं फार्म पर पहुंचीं तो सभी 90 बोरे गायब मिले।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

