रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। बुग्गावाला थाने की पुलिस ने 2.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर भगवान सिंह मेहर ने बताया की आरोपी को मुजाहिदपुर सिकरोढा जाने वाले रास्ते के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान सोनू पुत्र इकबाल निवासी लालवाला मजबता बन्दरजूड बुग्गावाला के रूप में हुई। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

