पिथौरागढ़,09 जनवरी (आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। थानाध्यक्ष बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में चलाएं अभियान के दौरान पुलिस ने बेरीनाग निवासी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया। गंगवार ने बताया संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद विचाराधीन है। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर संबंधित के खिलाफ वारंट जारी हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

