पिथौरागढ़,09 जनवरी (आरएनएस)। जिला मुख्यालय से लगे बिषाड़ क्षेत्र के रावल गांव में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। सरंपच कोमल रावल ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। शाम होते ही गुलदार आबादी के करीब पहुंच रहा है।?बताया कि बीती रात गुलदार ने होशियार सिंह रावल की गोशाला में घुस कर उनकी चार बकरियां मार डाली। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। कोमल ने कहा कि पशुपालन ही होशियार का आजीविका का मुख्य स्रोत है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

