पिथौरागढ़,09 जनवरी (आरएनएस)। पानी न आने से परेशान पीडि़त महिला ने जल जीवन मिशन की जांच की मांग उठाई है। सेविला निवासी गोविंदी देवी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई है। पेयजल लाइन बिछाने के बाद से उनके घर में पानी आना बंद हो चुका है। कार्यदायी संस्था व जल संस्थान के अधिकारियों को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जल संस्थान के अधिकारी कार्यदायी संस्था की ओर से लाइन सही करने व कार्यदायी संस्था जल संस्थान की ओर से लाइन सही होने की बात बता रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

