चम्पावत,09 जनवरी (आरएनएस)। नगर पालिका ने बालेश्वर वार्ड में यूसीसी कैंप लगाया। इसका उद्देश्य नगर क्षेत्र में निवासरत समस्त नागरिकों को यूसीसी पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में 25 लोगों की ओर से दस्तावेज जमा कराए गए। नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न वार्डो में यूसीसी कैंप नियमित रूप से लगते रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

