चम्पावत,09 जनवरी (आरएनएस)। चम्पावत में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इस दौरान एसपी अजय गणपति ने सभी अधिकारियों को संस्थानों में फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा। शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। एसपी ने चेकिंग के दौरान सभी को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने को कहा। उन्होंने ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

