चम्पावत,09 जनवरी (आरएनएस)। चम्पावत के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट में एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के निकट 2022.90 लाख की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष एवं एक्स-रे कक्ष आदि बनाया जा रहा है। इससे गंभीर और आपातकाल में रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। क्रिटिकल केयर यूनिट के बनने से मरीजों को रेफर करने की संख्या में कमी आएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

