चम्पावत,09 जनवरी (आरएनएस)। डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल का निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सिमल्टा रोड में 56 करोड़ रुपये से जिला जेल का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों ने बताया कि 196 बंदियों की क्षमता वाली जेल तैयार की जा रही है। 103 नाली भूमि पर 56 करोड़ की लागत से जेल का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि प्रस्तावित जिला जेल में हॉस्पिटल ब्लॉक, दो पुरुष बैरक, एक-एक महिला बैरक, सोलिटरी सेल, माइनर सेल और वर्कशॉप आदि का निर्माण किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

