चम्पावत,09 जनवरी (आरएनएस)। यात्रियों को लेकर ई-रिक्शा यूनियन और टैक्सी परमिट बाइक संचालक आमने-सामने हो गए गए हैं। दोनों पक्षों ने एसडीएम आकाश जोशी के सामने पक्ष रखा। शुक्रवार को टैक्सी परमिट बाइक चालक और ई रिक्शा यूनियन ने एसडीएम से मुलाकात की। टैक्सी परमिट बाइक चालक यूनियन ने बताया कि शारदा बैराज से नेपाल आवागमन पर लगी रोक के चलते उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

