चम्पावत,09 जनवरी (आरएनएस)। गुमदेश क्षेत्र के किमतोली में घटगाड़ योजना चार साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। योजना में देरी को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने योजना शीघ्र पूरा करने की मांग की है। किमतोली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नगर महामंत्री देवेन्द्र अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य किमतोली सौरभ चंद ने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चार साल पहले सीएम की घोषणा के बाद किमतोली में घटगाड़ पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

