भोपाल,10 जनवरी (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने लुई ब्रेल जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद पप्पू विलास सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने शनिवार को मालवीय भवन में मध्यप्रदेश दृष्टिहीन विकास संघ द्वारा आयोजित लुई ब्रेल जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर राय ने इस अवसर पर जयंती कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

