देहरादून,11 जनवरी (आरएनएस)। कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की इंदिरानगर शाखा के द्विवार्षिक चुनाव और आम सम्मेलन का आयोजन सनराइज पब्लिक स्कूल में किया गया। चुनाव में नंदन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष और कमान सिंह सामंत को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी के कुल 20 पदों में से 18 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, जबकि सह-सचिव और संगठन सचिव पद के लिए मतदान हुआ। नवनिर्वाचित टीम में माधवी बोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेवती बिष्ट महिला उपाध्यक्ष, माधो सिंह रावत उपाध्यक्ष (पुरुष) और जीवन चंद्र चंदोला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारियों में सुनिता भंडारी सह सचिव, वंदना सनवाल और पूजा जोशी सांस्कृतिक सचिव महिला, रोशन चंद सांस्कृतिक सचिव पुरुष, चन्द्रा कर्मीयाल प्रचार-प्रसार सचिव महिला, कृष्णा नंद भट्ट प्रचार-प्रसार सचिव पुरुष, कमला रावत संगठन सचिव महिला और तारा सिंह मनराल संगठन सचिव पुरुष चुने गए। इसके अलावा दिनेश पांडे व्यवस्था प्रबंधक, राजेन्द्र कुंवर कार्यक्रम समन्वयक, पुष्पा कैड़ा मीडिया प्रभारी, नवीन चंद्र पंत लेखा परीक्षक, गिरीश पहाड़ी सलाहकार और गणेश चंद्र बिष्ट कानूनी सलाहकार बने। चुनाव अधिकारी हरीश सनवाल की देखरेख में हुए। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक परमानन्द जोशी, नवीन तिवारी और केंद्रीय मीडिया प्रभारी वीरू बिष्ट मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

