रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। ग्राम कुरड़ी से होकर गुजरने वाले रजवाहे में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवती की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय निवासियों ने रजवाहे में उतराता शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसके कपड़ों से लगता है कि वह आसपास के इलाके की निवासी हो सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

