रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। टांडा भन्हेड़ा के जंगलों में प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के साथ कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि टांडा भन्हेडा के जंगलों में प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा है। इस पर एक टीम गठित की गई और सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान शकील निवासी ग्राम सिलोना, थाना छपार, उत्तर प्रदेश को मौके से प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

