रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। लखनौता चौराहे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम दादनपुर, थाना ननौता, जिला सहारनपुर निवासी रामफल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र नीरज कुमार बहादराबाद स्थिति एक कंपनी में नौकरी करता था। 14 दिसंबर को उसका पुत्र झबरेड़ा रिश्तेदारी में जाने के लिए लखनौता चौराहा पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

