रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। छांगामजरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर पांच लोगों पर धारदार हथियारों से हमले और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, छांगामजरी गांव में चार दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए थे। इसमें एक पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर कहते हुए दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

