पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। नगर में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आपद विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7बजकर 25 मिनट में भूकंप आया। मदकोट, तेजम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। केंद्र बागेश्वर बताया जा रहा है। कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं मिली ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

