पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। अस्कोट पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के जवानों ने क्षेत्र के संदिग्ध इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बताया इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा बनाना व अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाना है। इस दौरान पुलिस ने आमजन से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

