पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक आशीष रावत ने बीते रोज सुवाकोट निवासी जगदीश चन्द्र खर्कवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया संबंधित के खिलाफ न्यायालय में चेक बाउंस मामले में वाद विचाराधीन है। बार-बार समन भेजे जाने के बाबजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

