पिथौरागढ़,11 जनवरी (आरएनएस)। बीसाबजेड़ क्षेत्र के मंदिरों व गांवों में दस सोलर लाइटें लगाई गई हैं। बीसाबजेड़ की क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुन्तला चंद ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख मूनाकोट नीमा वल्दिया की ओर से प्राप्त दस सोलर लाइटों को क्षेत्र के चामा स्थित चोमू बाबा, निर्पाल बाबा, रामलीला मंच, लामाखेत गांव सहित अन्य जगहों के मंदिरों में लगाया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

