चम्पावत,11 जनवरी (आरएनएस)। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर के चमू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय पंचेश्वर उत्त्तरायणी मेले का शुभारंभ हो गया है। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। मंगलवार को मेले का शुभारंभ मंदिर समिति के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। मंदिर पुजारी महेश सुतेड़ी और मथुरा दत्त कलौनी ने पूजा-अर्चना कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान कर चमू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। रात्रि जागरण में चंपावत,पिथौरागढ़, नेपाल और विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडली ने भजन कीर्तन का गायन किया । मेले में पुलिस व एसएसबी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए है। इस दौरान राकेश सिंह घंटा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मदन कलौनी, भगवान सिंह, प्रकाश सिंह, भीम सिंह, भुवन सुतेडी, कैलाश भट्ट, वीके सामंत मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

