नैनीताल,11 जनवरी (आरएनएस)। तल्लीताल थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि लोअर डांडा रोड निवासी मोबिन एनआई एक्ट के एक मामले में आरोपित है। कोर्ट से कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपी पेश नहीं हो रहा था। मंगलवार सुबह टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

