नैनीताल,11 जनवरी (आरएनएस)। शहर में 10 जनवरी की रात्रि से 11 जनवरी सुबह 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति न होने के कारण 11 जनवरी को कुछ स्थानों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। जल संस्थान का कहना है कि मंगलवार से सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। किसी उपभोक्ता को पेयजल से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह सहायक अभियंता अंशुल ओझा (8209993098), अपर सहायक अभियंता चेतन कुमार (9720552721) और कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र मनोला (7351703933) सं संपर्क कर सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

