नैनीताल,11 जनवरी (आरएनएस)। तल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को घर के आंगन में धूप सेंक रहे एक बुजुर्ग पर लंगूरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें भाभर हॉल तल्लीताल निवासी 90 वर्षीय जेडी गुरुरानी घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कटखने लंगूरों और बंदरों को पिंजरे लगाकर पकडऩे और आबादी में उनकी आवाजाही पर रोक लगाने को ठोस कदम उठाए की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

