रुड़की,14 जनवरी (आरएनएस)। रुड़की की परिवार अदालत से बेटे के साथ तारीख से लौट रहे व्यक्ति को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। पीडि़त ने पत्नी तथा दो अन्य पर हमला कराने का आरोप लगाकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीमली के राहुल कुमार का पिछले काफी समय से पत्नी संग विवाद चल रहा है। इसके चलते पत्नी छोटे बेटे के साथ रुड़की में अपने मायके में रहती है जबकि बड़ा बेटा लक्सर में पिता के पास है। लक्सर और रुड़की कोर्ट में उनके कई मुकदमे चल रहे हैं। मंगलवार को राहुल, बेटे आयुष के साथ रुड़की परिवार अदालत में तारीख पर गया था
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

