रुड़की,14 जनवरी (आरएनएस)। कावंड़ पटरी मार्ग मेंहवड़ कलियर के बीच बाइक और ई रिक्शा की बुधवार को भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बहादराबाद निवासी दिनेश अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेंहवड़ कलियर के बीच पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ई रिक्शा चालक ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दिनेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। ई रिक्शा चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

