रुड़की,14 जनवरी (आरएनएस)। मोहल्ले में शराब पीकर वहां से आने जाने वालों को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि कस्बा के मोहल्ला कुमहारान में कस्बा निवासी विशाल कुमार शराब पीकर वहां से आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर हुड़दंग मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा हुडदंग मचा रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया। नहीं मानने पर युवक को थाने लाया गया। जिसका शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

