रुड़की,14 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने प्रतिबंधित पशु कटान के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 12 जनवरी को एक आरोपी को प्रतिबंध मांस और उपकरणों के साथ पकड़ा था, आरोपी मौके से भाग निकला था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। मंगलौर पुलिस को गांव टांडा भन्हेड़ा के जंगलों में प्रतिबंधित पशु कटान की सूचना मिली थी। 12 जनवरी को मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक आरोपी को प्रतिबंध मांस और संबंधित उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन अन्य आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की तलाश में मुखबिरों को लगाया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरिफ उर्फ तस्लीम पुत्र याकूब, निवासी मोहल्ला किला मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

