रुड़की,14 जनवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड की बालिकाओं की अंडर-15 टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सब-जूनियर अंडर-15 नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 16-17 जनवरी को भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उत्तराखंड रग्बी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी, साहिल नेगी, फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह नेगी तथा वासु उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

