पिथौरागढ़,14 जनवरी (आरएनएस)। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अस्कोट में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालक मोहम्मद तहसीन को पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया है। टीम में ओगला चौकी प्रभारी बसंत पंत आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

