पिथौरागढ़,14 जनवरी (आरएनएस)। बलुवाकोट में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। बुधवार को बलुवाकोट थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस व एसएसबी को देने को कहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

