छपरा , 15 जनवरी (आरएनएस)।सारण के एसएसपी सह डीआईजी सहरसा डॉ कुमार आशीष का राज पैलेस छपरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह द्वारा बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह,प्रसाद और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही भाजपा नेता ने एसएसपी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि रसूलपुर तिहरा हत्याकांड हो या शिक्षक अपहरण कांड का त्वरित उद्भेदन करने के साथ ही जिला में अमन चैन कायम करने में सफल रहे। वहीं इस जिला में रहते हुए इनका कई बार प्रोन्नति भी मिला,जो कि काफी सुखद पल रहा है।इनके कार्य कौशल के कारण ही शहर से लेकर गांव तक सबके दिल में जगह बना चुके थे।इस मौके पर चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता नबी अहमद,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमंत बाबा,मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह,चेयरमैन मोहम्मद बुस्तानी इमरान अमन कुमार,तीरलोकी साह धर्मेंद्र कुमार उर्फ घोष जी,अमृत राज समेत दर्जनों पत्रकार एवं समाजसेवी गणमान्य शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

