हरिद्वार,01 फरवरी (आरएनएस)। थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान करने वाले एक युवक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान साजन उर्फ गुड्डू पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम आन्नेकी के रूप में हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

