हरिद्वार,01 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में शांतिभंग करने पर हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 जनवरी की रात्रि को ग्राम गढ़मीरपुर में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि राजकुमार पुत्र रतिराम निवासी गढ़ नंबर-01, कोतवाली रानीपुर, एक महिला से झगड़ा कर रहा था। पुलिस के समझाने के बावजूद वह हुड़दंग करने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

