हरिद्वार,01 फरवरी (आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 92 पाउच देशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी सत्येंद्र और मोहित यादव गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

