सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में चल रही हैं। इसमें मर्दानी 3, बॉर्डर 2 और मयसभा शामिल हैं। दूसरे दिन मर्दानी 3 को वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं बॉर्डर 2 के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। सिनेमाघरों में पहले से चल रही बॉर्डर 2 ने शनिवार को नई रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 3 से ज्यादा कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि मर्दानी 3, बॉर्डर 2 और मसयभा ने कितना कलेक्शन किया है।
सनी देओल की अगुआई वाली फिल्म बॉर्डर 2 को वीकएंड का फायदा मिला है। नौवें दिन इसने 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये और चौथे दिन सबसे ज्यादा 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अब तक 252.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मर्दानी 3 की रिलीज से इस फिल्म पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।
30 जनवरी को सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म मर्दानी 3 ने दस्तक दी। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 10 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन औसत है।
30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म मयसभा-द हॉल ऑफ इल्यूजन की कमाई में इजाफा हुआ है। पहले दिन फिल्म ने 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

