विकासनगर,02 फरवरी (आरएनएस)। पछुवादून में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास सभा की ओर से रविदास मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। सुबह संत रविदास की पालकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना के बाद वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अध्यात्म के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाई। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

