विकासनगर,02 फरवरी (आरएनएस)। बाइक ओवरटेक करने को लेकर रविवार रात को स्थानीय युवकों और हरियाणा के युवकों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर ही भिड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के चार युवकों को शांतिभंग में हिरासत में लिया। चारों को सोमवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

