हल्द्वानी,02 फरवरी (आरएनएस)। खाद्य आपूर्ति विभाग ने दिसंबर और जनवरी के राशन वितरण की तिथि बढ़ा दी है। दिसंबर का चावल आने में देरी हुई थी। जिस वजह से लोगों को नहीं मिल पाया था। अब दिसंबर का राशन देने की तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। इसी तरह अब जनवरी का चावल भी विक्रेताओं को मिलने लगा है। जनवरी का राशन देने की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

