हल्द्वानी,02 फरवरी (आरएनएस)। दि पैथियन स्कूल, कठघरिया (हल्द्वानी) की कक्षा 6 की छात्रा भावना मेहरा ने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन नैनीताल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय रील प्रतियोगिता में भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भावना को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने भावना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

