उत्तरकाशी,02 फरवरी (आरएनएस)। हुडोली बाजार क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से परेशान महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं ने पुरोला तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बाजार में खुलेआम कच्ची व पक्की शराब के साथ-साथ भांग और स्मैक जैसे नशीले पदार्थ परोसे जा रहे हैं जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सोमवार को ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं ने बताया कि नशे के आदि लोग दिन-रात बाजार में घूमते रहते हैं और नशे की हालत में गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते हैं। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर संबंधित विभागों व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। पत्र पर शांति देवी, रीता देवी, गीता देवी, कृष्णा देवी, रामप्यारी देवी लीला देवी, निर्मला देवी, सीमा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

