देहरादून,02 फरवरी (आरएनएस)। मच्छी बाजार में युवती की सरेआम नृशंस हत्या पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने शोक और आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत अमानवीय और समाज को झकझोर देने वाली है। मधु जैन ने शासन-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ त्वरित, निष्पक्ष और कठोरतम कार्रवाई की मांग की। कहा कि बढ़ते अपराध उत्तराखंड की शांतिप्रिय छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सख्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

