देहरादून,02 फरवरी (आरएनएस)। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में विदेश में पढऩे के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को एजुकेशन फेयर का आयोजन किया गया। उन्होंने छात्र छात्राओं को विदेश में पढ़ाई और करियर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस एजुकेशन फेयर में अंतिम और पूर्व-अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और अवसरों से रूबरू कराया गया। फेयर में अमेरिका और यूके के आठ विवि ने भाग लिया। इस दौरान यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम, मास्टर्स कोर्स इंटर्नशिप और भाषा सीखने के विशेष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की। फेयर का आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन डा. डीआर गंगोडकर और एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

